विज्ञापन

साकार हुआ वर्षों पुराना सपना.....अब जिला बन गया कुचामन अपना

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Fri, 06-Oct-2023
कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : 6 अक्टूबर 2023 शुक्रवार का दिन कुचामन शहर के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। बरसों से जिले का सपना संजोए बैठे शहरवासियों के लिए आज का दिन दिवाली व ईद से कम नहीं रहा। प्रदेश के मुखिया व जादूगर नाम से ख्यातिप्राप्त मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर अपना पिटारा खोला और प्रदेश के 50 जिलों को बढ़ाकर 53 करने की घोषणा की। उन्होंने टोंक जिले के मालपुरा, चुरू जिले के सुजानगढ़ व डीडवाना-कुचामन जिले में से कुचामन को अलग जिला घोषित किया। उन्होंने कुचामन का नाम सबसे लास्ट में लिया यानि भविष्य में यदि लम्बे अरसे तक कोई ओर जिले की घोषणा नहीं होती है तब तक प्रदेश में बनने वाले आखिरी जिले के रूप में कुचामन जिले को पहचाना जाएगा। 
 
-नागौर जिले के अब तीन टुकड़े
 
छह माह पूर्व तक नागौर जिला प्रदेश का सबसे बड़ा जिला था। इसके बाद हॉल ही में अशोक गहलोत ने नवीन जिलों की घोषणा की जिसमें डीडवाना व कुचामन को जोड़कर नया जिला बना दिया। अब कुचामन को अलग जिला बनाने से नागौर, डीडवाना व कुचामन तीन जिले हो चुके हैं। 
इससे डीडवाना व कुचामन दोनों ही जगहों पर ऊंहापोह की स्थिति बन गई थी। कुचामनसिटी, नावां, मकराना व परबतसर के लोगो को तो गहलोत सरकार का यह निर्णय न उगलते बन रहा था ना ही निगलते। हॉल ही में डीडवाना एक कार्यक्रम में आए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्यक्रम में ना तो नावां विधायक पहुंचे और ना ही परबतसर तथा लाडनू विधायक पहुंचे थे। 
 
विज्ञापन
-कुचामन में पटाखे फोड़े, मिठाई खिलाकर शहरवासियों ने दी शुभकामनाएं 
 
जैसे ही अशोक गहलोत ने कुचामन के जिला बनने की घोषणा की वैसे ही सोशल मीडिया व कुचामन की सड़कों पर अलग ही नजारा बन गया। एक बारगी तो लोगो को विश्वास ही नहीं हुआ कि ऐसे भी हो सकता है। कांग्रेसियों के साथ-साथ आम शहरवासियों ने लॉयन्स सर्किल पहुंचकर गुलाल उड़ाई तथा आतिशबाजी करते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। 
 
-शनिवार को होगा महेन्द्र चौधरी का भव्य अभिनन्दन
 
कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुतेन्द्र सारस्वत ने बताया कि शनिवार को दोपहर में विधायक महेन्द्र चौधरी का भव्य स्वागत होगा। दोपहर सवा ग्यारह बजे स्टेशन रोड प्रवेश द्वार पर विधायक के पहुंचने पर उनका अभिनन्दन किया जाएगा। इसके बाद सवा बारह बजे पुराने बस स्टैण्ड पर विशाल आमसभा होगी। इस समारोह में परबतसर, मकराना, नावां के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। शहर की विभिन्न सामाजिक व स्वयं सेवी संस्थाएं विधायक का अभिनन्दन करेगी। 
विज्ञापन
-विधायक महेन्द्र चौधरी का फिर बढ़ा कद
 
गौरतलब है कि कुछ समय पूर्व तक कुचामनसिटी उप उपतहसील थी। उप तहसील से तहसील, एसडीएम व एडीएम स्तर तक कुचामन को पहुंचाने का श्रेय महेन्द्र चौधरी को ही जाता है। महेन्द्र चौधरी ने अपने कार्यकाल में वे तमाम दफ्तार कुचामन सिटी में खुलवाए जिनकी जरूरत जिले के लिए होती है। सभी तरह के दफ्तर कुचामन में आने के बाद भी जिले की घोषणा नहीं होने व कुचामन को डीडवाना जिले में विलय कर देने से महेन्द्र चौधरी की साख पर बट्टा लगा था। लोगो में खासी नाराजगी देखने को मिली थी तथा महेन्द्र चौधरी का कद काफी घट गया था। लोगो की नजर में महेन्द्र चौधरी मुख्यमंत्री गहलोत के काफी नजदीकी व वफादार माने जाते रहे हैं। जिला नहीं बनने से लोगो में ये भी चर्चा चल पड़ी थी कि तमाम विकास करवाने के बाद भी महेन्द्र चौधरी को जिला नहीं बनाना ले डूबेगा परन्तु विधायक ने इस पूरे मुद्दे पर चुप्पी रखी तथा सही समय आने पर सब हो जाएगा बोलते रहे। शुक्रवार को गहलोत ने कुचामन को अलग से जिला बनाने की घोषणा के बाद नावां विधानसभा के पूरे चुनावी समीकरण को चेंज कर दिया है। चहुंओर विधायक चौधरी की प्रशंसा के पुल बांधे जा रहे हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group
विज्ञापन

Latest News