विज्ञापन

वक्ताओं ने प्रेरणादायी विचारों से किया कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन, संगठन को सशक्त बनाने का दिया संदेश

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Mon, 06-Apr-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी कुचामन शहर मंडल द्वारा आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026’ के अंतर्गत मंडल प्रशिक्षण वर्ग का सफल आयोजन सोमवार को कुचामनसिटी स्थित गोविन्दम् पैलेस, सैन भवन में संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण वर्ग में संगठन के समस्त पदाधिकारी, पार्षदगण, बूथ अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने अपने प्रेरणादायी विचारों से कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया एवं संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संदेश दिया।

 
विज्ञापन
राज्यमंत्री विजयसिंह चौधरी ने राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इन योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। भाजपा नागौर देहात जिला प्रभारी राजेंद्र बोराणा ने संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक कार्य विस्तार एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया।
 
उपाध्यक्ष, भाजपा नागौर देहात एवं नावां विधानसभा प्रभारी विजय सिंह पलाड़ा ने विधानसभा स्तर पर संगठन के समन्वय, कार्यप्रणाली एवं आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए। जिला महामंत्री, भाजपा नागौर देहात देवीलाल दादरवाल ने भाजपा के इतिहास, विचारधारा एवं संगठन के निरंतर विकास पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी की मूल भावना से जुडऩे का संदेश दिया।
विज्ञापन
भाजपा नागौर देहात जिला महामंत्री किशन भींचर ने योग, प्रार्थना एवं कार्य विस्तार के माध्यम से कार्यकर्ताओं के व्यक्तिगत एवं संगठनात्मक विकास पर बल दिया। नरेंद्र जयपाल ने सोशल मीडिया, नमो ऐप एवं सरल ऐप के उपयोग के माध्यम से संगठन को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की जानकारी दी एवं कार्यकर्ताओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनने हेतु प्रेरित किया। जिला अध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा भाजपा नागौर देहात राजाराम प्रजापत ने समाज के विभिन्न वर्गों, विशेषकर ओबीसी समाज को संगठन से जोडऩे एवं उनकी भागीदारी बढ़ाने पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में कुचामन के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। 
 
सुरेश सिखवाल निवर्तमान सभापति, नगर परिषद् कुचामनसिटी, गोरू राम कुमावत (पूर्व अध्यक्ष, नगर पालिका कुचामन सिटी), राजेंद्र सिंह प्रेमपुरा (पूर्व मंडल अध्यक्ष, कुचामन शहर), भागीरथ कुमावत (पार्षद), नरसी कुमावत (पार्षद), बरखा जैन, जसराज खुड़ीवाल, राजेंद्र सिंह, किशन गुर्जर, खेताराम सिसोदिया, गौतम चंदेलिया, अविनाश राजोरिया, तुलसीराम कुमावत, अनिल जैन काला, मुकेश कुमावत, अन्नपूर्णा कुमावत, कलावती गट्टानी एवं संदीप जैन, छीतरमल कुमावत (पार्षद), कमल जैन, कमल राजोरिया, नंदलाल मोर, फूलचंद कुमावत, नथमल शर्मा, ओमप्रकाश सेन, रूपचंद भाठी, आनंद व्यास, मनोज स्नेही, रमेश चावला, भंवर चावला, मनीष कौशिक, कानाराम बागड़ा, रवि भार्गव, मनोहर चावला, सुनील चावला, मुकेश भाटी, लालचंद मोहनपुरिया, मुकेश मोहनपुरिया, गिरधारी कुमावत, ओम सेन, गणेश सोनी, श्यामलाल कुमावत, सुशील काबरा, दिलीप राजोरिया, मुन्ना अग्रवाल, आकाश जैन, सुरेश जांगिड़, अशोक कोठारी,
भैरूराम कुमावत, गुलाबचंद कुमावत सहित समस्त वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
 
कार्यक्रम के अंत में बाबूलाल कुमावत (अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी कुचामन शहर) ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की एवं सभी उपस्थित जनों का हार्दिक आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं आधुनिक तकनीकों के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया, जिनकी सहभागिता से यह आयोजन सफल एवं प्रेरणादायी बना।

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News