विज्ञापन

लेफ्टिनेंट अंशु राठौड़ की सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

अबू बकर बल्खी Tue, 07-Apr-2026

लाडनूं(नागौर डेली न्यूज) तहसील के ग्राम बिड़ूड़ा निवासी लेफ्टिनेंट अंशु राठौड़ को सोमवार को उनके पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। वे किशन सिंह जौधा की पुत्री थीं। उनके आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छाई हुई है। लेफ्टिनेंट अंशु राठौड़ का निधन जामनगर में हुआ था। 

विज्ञापन

वे करीब एक वर्ष पूर्व ही भारतीय सेना में भर्ती हुई थीं और देश सेवा के प्रति समर्पित थीं। उनके असामयिक निधन से परिजनों सहित क्षेत्रवासियों को गहरा आघात पहुंचा है। सोमवार को सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन

इस दौरान भाजपा नेता करणीसिंह, डीडवाना से भाजपा नेता जितेंद्र स़िह जोधा, तहसीलदार अनिरुद्ध देव, बीडीओ कुमुद सोंलकी, ईसीएचएस जिला प्रभारी अधिकारी राजेंद्र सिंह जोधा, गोविंद स़िह कसुम्बी सहित जनप्रतिनिधियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। अंतिम विदाई के दौरान माहौल गमगीन रहा और हर आंख नम नजर आई। 


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News