लाडनूं में ओवरलोड वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, पौने तीन लाख रुपए का जुर्माना वसूला
![]() |
अबू बकर बल्खी | Tue, 06-Jan-2026 |
|---|
लाडनूं(नागौर डेली न्यूज)। जिला परिवहन अधिकारी सुप्रिया विश्नोई के नेतृत्व में सोम रात्रि को लाडनूं क्षेत्र में ओवरलोड एवं भारी वाहनों के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान लाडनूं सीओ जितेंद्र चारण एवं लाडनूं सीआई शिंभू दयाल मीणा के नेतृत्व में पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने तिरपाल मार्केट एरिया हाईवे पर कार्रवाई करते हुए नियमों का उल्लंघन कर रहे वाहनों पर शिकंजा कसा।