विज्ञापन

लाडनूं : ट्रांसफॉर्मेटिव अभियान के तहत विधिक सेवा कार्यक्रम आयोजित।

अबू बकर बल्खी Tue, 07-Apr-2026

लाडनूं(नागौर डेली न्यूज) साईबर दुर्व्यवहार के विषय पर लाडनूं क्षेत्र में न्यायिक अधिकारीगण द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश आरिफ खान चायल द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंगलपुरा में "साईबर दुर्व्यवहार" विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर बालकों को ऑनलाईन सुरक्षा एवं सायबर दुरूपयोग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। 

विज्ञापन

विद्यार्थीयों को इंटरनेट और सोशल मीडिया का सही उपयोग कैसे करें तथा साइबर बुलिंग, फर्जी एकाउंट, ऑनलाईन धोखाधडी और व्यक्तिगत जानकारी साझा करने के खतरों से कैसे बचें एवं संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षक को सूचित करें। पैनल अधिवक्ता गजानंद शर्मा तथा अधिवक्ता मुन्नालाल टाक ने भी इस विषय पर सायबर अपराध की जानकारी देते हुए बचने के उपाय बताये। 

विज्ञापन

इसी विषय पर नीलम मीणा, वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा राजकीय केशर देवी सेठी बालिका उ.मा. विद्यालय लाडनूं में किया गया जिसमें विद्यार्थियों को मोबाईल व इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग करने, अनजान लोगो से दूरी बनाये रखने तथा किसी भी समस्या होने पर तुरंत सूचना देने के लिए प्रेरित किया। 

इस दौरान बच्चों को ऑनलाइन ठगी के नये-नये तरीको, फर्जी कॉल. ओ.टी.पी ठगी, लिंक के माध्यम से धोखाधड़ी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी अनजान कॉल, मैसेज या लिंक पर भरोसा न करे तथा अपनी बैंकिंग तथा निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News