मेड़तिया सिलावट समाज ने किया हैदर अली का अभिनंदन, पदोन्नति पर जताई खुशी
| मोहम्मद शहजाद | Tue, 05-May-2026 |
|---|
मकराना(नागौर डेली न्यूज)। राजस्थानी परंपरा, उत्साह और गौरव के बीच मकराना के मेड़तिया सिलावट समाज द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जूसरी में कार्यरत हैदर अली के वरिष्ठ सहायक पद से सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नत होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन अब्दुल मजीद खिलजी द्वारा किया गया, जिसमें समाज के गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ अन्य समाजों के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। समारोह के दौरान हैदर अली और इकबाल भाई का राजस्थानी आन-बान और शान के प्रतीक 'रंग-बिरंगी साफे' पहनाकर और फूलों की बड़ी मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। पूरे आयोजन के दौरान समाजजनों में भारी उत्साह का माहौल रहा। वक्ताओं ने हैदर अली की कार्यकुशलता और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि उनकी यह सफलता युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
इस अवसर पर उपस्थित परिजनों और मित्रों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और खुशी का इजहार किया। समारोह में समाज के बुजुर्गों और प्रबुद्धजनों ने शिरकत की। इस अवसर पर मुख्य रूप से अब्दुल मजीद खिलजी, अब्दुल हमीद टांक, मोहम्मद आरिफ मंसूरी, सैय्यद मोहम्मद आरिफ, शकील अहमद चना फरोश, गय्यूर अहमद बलखी, अब्दुल रशीद सोलंकी, अब्दुल वहीद, मोहम्मद सलीम, सैय्यद हबिबुर्रहमान, ज़ाकिर हुसैन खिलजी, मोहम्मद मोहसीन खिलजी, अब्दुल हमीद खिलजी, मोहम्मद अरफ़ान चौधरी सहित अन्य समाज के गणमान्य लोग व मित्रजन उपस्थित रहें।