विज्ञापन

मारोठ : रास्ता रोककर युवक पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला, गंभीर घायल युवक रैफर

हितेश रारा Tue, 07-Apr-2026

मारोठ(नागौर डेली न्यूज) : मिंडा पंचायत के ठीकरिया खुर्द के रामकुमार पुत्र श्रवणराम जाट ने मारोठ थाने में नामजद रास्ता रोककर धारदार हथियारों से जानलेवा हमले का मामला दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार रामकुमार पुत्र श्रवणराम जाट ने पुलिस थाना मारोठ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 4 अप्रैल को करीब रात्रि 9:15 बजे मैं व शिशपाल पुत्र मोहनलाल जाट निवासी भीवपुरा दोनों स्विफ्ट कार में पचकोडिय़ा से अपने ग्राम भीवपुरा आ रहे थे। रास्ते में हमारे पगल्या वाले महाराज के मन्दिर भीवपुरा के पास पहुँचते ही एक बोलेरो तेज रफ्तार से आयी तथा हमारा रास्ता रोककर हमारी स्वीफ्ट कार के सामने आकर खड़ी हो गई। 

विज्ञापन

उसमें से राजेन्द्र कुमार लुहाच पुत्र भीवाराम लुहाच, हरेन्द्र कुमार लुहाच पुत्र राजेन्द्र कुमार, राकेश लुहाच पुत्र घीसाराम जाट निवासी भीवपुरा एवं एक अन्य व्यक्ति उतरे, जिनमें से राजेन्द्र कुमार लुहाच व उसके पुत्र हरेन्द्र कुमार लुहाच ने हाथों में कुल्हाड़ी ले रखी थी व राकेश लुहाच व एक अन्य व्यक्ति ने हाथों में सरिया ले रखे थे, जिन्होंने गाली-गलौच करते हुए जबरदस्ती शिशपाल को कार से उतारकर उसके साथ धारदार हथियारों से जानलेवा हमला करना शुरू कर दिया, जिससे शिशपाल के सिर पर गम्भीर चोट आयी एवं एक दाहिने पैर पर दो जगह एवं एक कंधे पर फैक्चर हो गये 

विज्ञापन

तब बीच-बचाव के लिए मैं गाड़ी से नीचे उतरा और हो-हल्ला किया तो उक्त लोगों ने मेरे साथ भी मारपीट की, जिससे मेरे दाहिने कंधे पर चोट आई, जिससे मेरे एक हाथ में दर्द बना हुआ है एवं राकेश लुहाच ने मुझे जान से मारने की नियत से मेरे पेट में सरिया घुसोने की कोशिश की। राजेन्द्र लुहाच व हरेन्द्र कुमार लुहाच ने लातों से शिशपाल से फिर से मारपीट करते हुए कुल्हाड़ी से वार किये, जिससे शिशपाल के पैर में दो जगह कुल्हाड़ी से घाव भी हो गये तथा शिशपाल को मरा हुआ समझकर सभी लोग मौके से भागने लगे और भागते हुए मुझे ऐलानियों धमकी दी है कि मौका मिलते ही जान से तुझे भी मार देंगे। 

फिर मैंने शिशपाल को सम्भाला, उसकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए उसे रेनवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पीटल में भर्ती करवाया एवं वहीं पर मेरा भी इलाज करवाया, जहाँ डॉक्टरों ने शिशपाल की हालत नाजुक बताकर सी.एम. गोरा हॉस्पीटल, जयपुर के लिए रेफर कर दिया, जहाँ पर सिर का इलाज किया गया, फिर चिरायु हॉस्पीटल में भर्ती करवाया, जहाँ पर पैर व कंधे का इलाज अभी चल रहा है। पुलिस ने मामला जूर्म धारा 115(2), 126(2),3(5), 110 बीएनएस में दर्ज कर जांच थानाधिकारी महावीर मीणा द्वारा की जा रही है।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News