मारोठ भेरुजी मुख्य मेला 1 को, 2 दिन रहेगी मेले की धूम, कल लकी ड्रा व जागरण का होगा आयोजन
![]() |
हितेश रारा | Thu, 29-Jan-2026 |
|---|
मारोठ(नागौर डेली न्यूज)। कस्बे के सुप्रसिद्ध भैरवनाथ मंदिर मैं कल 31 जनवरी व 1 फरवरी को 2 दिवसीय मेला आयोजित होगा । मंदिर पुजारी बबलू जी महाराज ने बताया कि इस बार फरवरी माह में मुख्य मेला 1 फरवरी को और कल 31 जनवरी को रात्रि में जागरण व लकी ड्रा का आयोजन होगा, वही भेरूजी मंदिर में हर शनिवार रविवार को मेला जैसा नजारा रहता है और इसलिए इस बार कल 31 तारीख को शनिवार 1 को रविवार होने की वजह से मेला 2 दिन जोर से चलेगा। गणेश जी की पूजा अर्चना कर मेले का शुभारंभ किया जाएगा.
इस अवसर पर देव प्रतिमाओं का आकर्षक श्रृंगार किया जा रहा। मेले में मंदिर परिसर में दिनभर बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीणों सहित देशभर से प्रवासी राजस्थानियों सहित दूसरे राज्य के श्रद्धालु भैरवानाथ के दर्शन कर जात जड़ूला चढ़ाएंगे। भैरवनाथ मंदिर कमेटी के भागचंद माली ने बताया कि कमेटी संचालक औऱ कार्यकर्ताओं द्वारा बाबा के दर्शनार्थ महिलाओं व पुरूषों के लिए अलग अलग व्यवस्थाए की जा रही है. मेले में बाबा भैरवानाथ के मंदिर सहित दुकानों पर जोरदार सजावट की जाएगी व बाबा के मुख्य-मंदिर को फूल मालाओं से सजाया जाएगा।
मंदिर पुजारी बबलू महाराज ने बताया कि मेले के आगाज को लेकर मेले में व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन, सीएलजी मेंबर, भैरवनाथ मेला कमेटी, गांव के सभी मंडलों के कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी सोपी जा रही है और होने वाले लकी ड्रा को लेकर डायरिया वितरित की जा चुकी है। वहीं मेले को लेकर झूले वाले,चाट पकौड़ी, बोर, मिठाइयां ,खिलौने, नारियल, प्रसाद व घरेलू सामानों की दुकान वाले मेले परिसर में अपनी जगह बुक करने के लिए आने लग गए।
मेले की पूर्व संध्या पर रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसमें गायक कलाकार नागौरी म्यूजिकल ग्रुप के हरीश नागौरी द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी व डांसर व छैला द्वारा नृत्य प्रस्तुत कर कॉमेडी की जाएगी। मेले के कार्यक्रम का मंच संचालन एंकर भीम सिंह वा वा व हितेश रारा द्वारा किया जाएगा।