विज्ञापन

मकराना कोर्ट परिसर में नई भव्य इमारत का टेंडर जारी, अधिवक्ताओं के वर्षों के संघर्ष की हुई जीत

मोहम्मद शहजाद Fri, 27-Feb-2026

​मकराना(नागौर डेली न्यूज)। स्थानीय बार एसोसिएशन के लंबे समय से चले आ रहे संघर्ष और प्रयासों को आखिरकार बड़ी सफलता मिली है। मकराना कोर्ट परिसर स्थित डिप्टी ऑफिस के सामने और एसडीएम कार्यालय के समीप एक भव्य नई इमारत के निर्माण का टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। 

विज्ञापन

जल्द ही इस परियोजना का विधिवत शिलान्यास किया जाएगा, जिसके बाद निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर शुरू होगा। ​मकराना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट अकबर अली ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह नई इमारत अधिवक्ताओं के लिए किसी सौगात से कम नहीं है। विशेष रूप से ​बरसात से निजात। 

विज्ञापन

वर्तमान में मानसून के दौरान अधिवक्ताओं को होने वाली भारी असुविधा से हमेशा के लिए छुटकारा मिलेगा। रेवेन्यू कोर्ट के समीप होने के कारण अधिवक्ताओं और पक्षकारों (फरीकेन) की भागदौड़ कम होगी और समय बचेगा। नई इमारत में वरिष्ठ और युवा अधिवक्ताओं सहित आम जनता के बैठने और अन्य आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जायेगा। ​बार अध्यक्ष अकबर अली ने इस ऐतिहासिक कार्य के लिए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया है। 

उन्होंने कहा कि यह सफलता हमारे वरिष्ठ अधिवक्ताओं के मार्गदर्शन और युवा साथियों के निरंतर संघर्ष का परिणाम है। ​उन्होंने विशेष रूप से माननीय उच्च न्यायालय के न्यायाधीश महोदय, स्थानीय वर्तमान एवं तत्कालीन न्यायाधीशों, जनप्रतिनिधियों और राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया, जिन्होंने इस जनहितकारी परियोजना को मंजूरी प्रदान कर मकराना बार को यह नायाब तोहफा दिया है।

 
​"हमें विश्वास है कि भविष्य में भी इसी तरह जनहित के कार्यों में सभी का सहयोग मिलता रहेगा, जिससे न्यायिक प्रक्रिया और सुदृढ़ होगी।" - एडवोकेट अकबर अली, अध्यक्ष, बार एसोसिएशन मकराना

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News