भारत विकास परिषद् कुचामन शहर ने पर्यावरण व सेवा गतिविधि के कार्य किए सम्पन्न
![]() |
सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक | Tue, 07-Jul-2026 |
|---|
कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : भारत विकास परिषद्, कुचामन शहर शाखा द्वारा परिषद् के क्षेत्रीय महासचिव सीए संदीप बाल्दी, संयुक्त महासचिव विनोद सेन की गरिमामयी उपस्थिति में परिषद् की पर्यावरण एवं सेवा गतिविधियों के अंतर्गत जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े दो महत्वपूर्ण सेवा कार्य संपन्न किए गए। जानकारी देते हुए परिषद् के कोषाध्यक्ष अंकुर जैन ने बताया कि परिषद् द्वारा शहर स्थित नानकशाही बगीची में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर पक्षियों के लिए परिंडे भी लगाए गए जिससे वर्षपर्यंत पक्षियों को पानी उपलब्ध हो सके। परिषद् के पर्यावरण गतिविधि संयोजक अमित अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है तथा वृक्षारोपण एवं जीवों की सेवा भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा रही है।
साथ ही उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा पर्यावरण संरक्षण, सेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने का संकल्प व्यक्त किया गया। इस अवसर पर परिषद् के प्रांतीय वित्त सचिव पुरुषोत्तम सोनी, जिला समन्वयक राकेश जांगिड़, कुचामन शाखा अध्यक्ष एड. ओमप्रकाश सेन, संरक्षक डॉ. गोविंदराम चौधरी सचिव मोहित सेठी, रमेश सेन संपत सोमानी, रामूराम महला,भंवर रणवां,पवन अग्रवाल एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहें।