विज्ञापन

भक्ति के रंग में रंगा मकराना: जयकारों के साथ खाटू धाम के लिए 'निशान यात्रा' रवाना

मोहम्मद शहजाद Wed, 25-Feb-2026

​मकराना(नागौर डेली न्यूज) मकराना शहर के श्री श्याम भक्तों द्वारा मंगलवार को पवित्र तीर्थ स्थल खाटू श्याम जी के लिए एक भव्य निशान यात्रा खाटू धाम के लिए रवाना हुई। श्रद्धा और उत्साह से भरी यह पदयात्रा स्थानीय चारभुजा मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद रवाना हुई। ​यात्रा रवानगी से पूर्व श्री चारभुजा मंदिर परिसर में विशेष पूजा एवं बाबा श्याम की महाआरती का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन

पूरा परिसर "जय श्री श्याम" और "हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा" के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। इस दौरान भजनों की धुनों पर श्रद्धालु झूमते और नाचते नजर आए। हाथों में सुसज्जित निशान (ध्वज) लेकर भक्तों का हुजूम जब सड़कों पर निकला, तो दृश्य अत्यंत मनोरम हो गया। ​निशान यात्रा में युवाओं और वरिष्ठ भक्तों सहित बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी शामिल हुए। यात्रा मार्ग में स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर पदयात्रियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। 

विज्ञापन

आयोजन समिति द्वारा भक्तों की सुविधा के लिए मार्ग मे ​अल्पाहार एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई है। ​विश्राम स्थल चिन्हित किए गए हैं। ​प्राथमिक चिकित्सा टीम को भी साथ रखा गया है ताकि किसी को असुविधा न हो। ​इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में भवानी सिंह, भवानी शर्मा, पवन सैनी, बालकिशन, मुकेश कुमार और बबलू सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। 

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि बाबा श्याम के प्रति अटूट आस्था ही भक्तों को इस कठिन पदयात्रा के लिए संबल प्रदान करती है। सभी श्रद्धालुओं ने बाबा के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News