विज्ञापन

भँवर कंवर बनीं थाटा की नई सरपंच, 223 वोटों से दर्ज की जीत, ​उप सरपंच पद पर राजेंद्र रामावत निर्विरोध निर्वाचित

शौकत खान Sun, 01-Nov-2026

​डेगाना(नागौर डेली न्यूज)। ग्राम थाटा में संपन्न हुए पंचायतराज चुनावों के परिणामों में भँवर कंवर को गांव की नई सरपंच निर्वाचित घोषित किया गया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भंवरी देवी को 223 मतों के अंतर से पराजित किया। ​चुनाव परिणामों के अनुसार, विजयी रही भँवर कंवर को कुल 1061 वोट मिले, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भंवरी देवी को 838 मतों से संतोष करना पड़ा।

 
 
विज्ञापन
​राजेंद्र रामावत बने उप सरपंच-
 
सरपंच पद के साथ-साथ उप सरपंच पद के लिए भी चुनाव संपन्न हुआ। इसमें भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र रामावत को सर्वसम्मति से निर्विरोध उप सरपंच चुना गया। चुनाव परिणामों के ऐलान के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों और ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया। ग्रामीणों ने गांव में एक भव्य विजय जुलूस निकाला। इस दौरान पूर्व प्रधान जसवंत सिंह थाटा, गजेंद्र सिंह थाटा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का स्वागत किया।
 
 
विज्ञापन
​गाँव का विकास रहेगी प्राथमिकता-
 
जीत के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए नवनिर्वाचित सरपंच भँवर कंवर ने कहा कि ग्राम पंचायत का चहुंमुखी विकास उनकी पहली प्राथमिकता रहेगा। उन्होंने गांव में बिना किसी भेदभाव के सभी विकास कार्यों को गति देने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News