विज्ञापन

दौलतपुरा सरहद से अमरजीतसिंह जट गिरफ्तार, 5.775 किलोग्राम डोडा चुरा जप्त

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Tue, 07-Apr-2026

डीडवाना​(नागौर डेली न्यूज) : पुलिस थाना डीडवाना द्वारा अवैध मादक पदार्थ वजन 5.775 किलोग्राम डोडा चुरा जप्त किया गया। पुलिस ने परिवहन में प्रयुक्त वाहन ट्रक को जप्त करते हुए आरोपी अमरजीत सिंह जाति जट सिख, उम्र 42 साल, निवासी मकान नं 224 दयाल कॉलोनी, बजवाड़ा, पुलिस थाना सदर, जिला होशियारपुर पंजाब को सरहद दौलतपुरा से किया गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि अपराधियों के विरूद्ध जीरो टोलरेंस पर कार्यवाही की जा रही है। श्रीमति ऋचा तौमर (आई.पी.एस.) पुलिस अधीक्षक, जिला डीडवाना-कुचामन के निर्देशन में व हिमांषु शर्मा (आर.पी.एस.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीडवाना व जेठूसिंह आरपीएस वृताधिकारी वृत डीडवाना के सुपरविजन में राजेन्द्र सिंह पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना डीडवाना मय टीम ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया है। 

विज्ञापन

सोमवार को राजेन्द्र सिंह पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना डीडवाना मय जाप्ता के नाकाबंदी हेतु थाना से रवाना होकर सरहद दौलतपुरा थाना डीडवाना से पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे विश ेष अभियान के अन्तर्गत नाकाबंदी शुरू की गई। दौराने नाकाबंदी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त चुरा 5.775 किलोग्राम तथा परिवहन में प्रयुक्त वाहन एक ट्रक को जप्त करते हुए आरोपी अमरजीतसिंह को गिरफ्तार किया गया।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News