विज्ञापन

दो सालों से फैले कीचड़ और बदहाल रास्तों से वार्डवासी परेशान

अबू बकर बल्खी Tue, 25-Nov-2025

लाडनूं(नागौर डेली न्यूज) स्थानीय नगरपालिका में बीते सालों में शहर के विकास के नाम पर करोड़ों रुपए का बजट खर्च किया गया मगर शहर की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। यहां जावाबास एवं शहरीया बास के बीच नजीर खां चक्की के पास पिछले दो सालों से फैले कीचड़ और बदहाल रास्तों से वार्डवासी परेशान हो रहे हैं।

 
विज्ञापन

मंगलवार को पार्षदों ने यहां नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर रोष जताया। विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही नगर पालिका ईओ अनिरुद्ध पांडे, सहायक प्रशासनिक अधिकारी अखिलेश पारीक, राजू सिंह पंवार एवं नंदकिशोर चौधरी मौके पर पहुंचकर हालात का जायज़ा लिया और वार्डवासियों से समझाईश की। 

विज्ञापन

ईओ पांडे ने 5 दिनों के भीतर यहां सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाने तथा नालियों का लेवल ऊंचा कर पानी निकासी की समस्या को दूर कर राहत का भरोसा दिलाया है। वार्डवासियों ने बताया कि शहर में विकास कार्यों के नाम पर खर्च होने वाले करोड़ों रुपए आखिर कहां जा रहे हैं यहां जांच का विषय है। 

विज्ञापन

इस दौरान पार्षद मनसब खान, इस्लाम लंगा, कायमखानी जिला अध्यक्ष शब्बीर खान, हाजी सत्तार खान, आरिफ खान, सद्दाम आदि ने तय समय में समस्या का समाधान नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन और उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group
विज्ञापन

Latest News