विज्ञापन

दशहरा महोत्सव में भजन संध्या ने बांधा समा, कलाकारों ने किया मंत्रमुग्ध

शौकत खान Wed, 01-Oct-2025

डेगाना(नागौर डेली न्यूज)। दशहरा महोत्सव के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में बुधवार रात को श्रीराम मैदान भक्ति और संगीत से सराबोर हो उठा। रात से शुरू हुई विशाल भजन संध्या में कलाकारों की सुमधुर प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं और श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक विधि-विधान और मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। 

विज्ञापन

इसके बाद एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को भक्ति रस में डूबो दिया। भजन संध्या में जहां स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया,वहीं सुप्रसिद्ध भजन गायक छोट सिंह रावणा की विशेष प्रस्तुति ने माहौल को और भी आध्यात्मिक बना दिया।।भजन संध्या में विधायक अजय सिंह किलक ने भी शिरकत की। 

विज्ञापन

उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच बैठकर भजनों का आनंद लिया और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष राधाकिशन बिंदा तथा पंचायत समिति सदस्य सुखराम धूण, नरसीराम कटारिया सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।भक्ति भाव से ओतप्रोत वातावरण में देर रात तक चली संध्या में लोग झूमते-गुनगुनाते रहे। आयोजकों का कहना है कि दशहरा महोत्सव के अंतर्गत हर वर्ष इस प्रकार के धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन कर सामाजिक एकता और भक्ति भाव को और मजबूत किया जाता है।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News