विज्ञापन

दलित युवक से मारपीट कर 9 हजार रुपए छीने, नामजद आरोपियों पर मामला दर्ज

शौकत खान Sat, 02-May-2026

डेगाना(नागौर डेली न्यूज)। निकटवर्ती ग्राम खारोलवास में एक दलित युवक के साथ मारपीट कर रुपए छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर पादूकलां थाना पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

विज्ञापन

रास्ता रोककर की मारपीट, 9 हजार रुपए छीने

पीड़ित फतुराम पुत्र रामाकिशन ढोली निवासी खारोलवास ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह शाम करीब 5 बजे मोटरसाइकिल से अपने गांव से बहन के घर गांव निंबोला जा रहा था।

रास्ते में निंबड़ी के आगे पहले से ही कुछ लोग लूट की नीयत से बैठे हुए थे। आरोप है कि भागू राम पुत्र जगदीशराम सहित चार अन्य व्यक्तियों ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ मारपीट कर 9 हजार रुपए छीन लिए।

 

 

विज्ञापन

जातिसूचक शब्दों से किया अपमान, जान से मारने की धमकी

पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने मारपीट के दौरान उसे जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया और जान से मारने की धमकी भी दी।

इस दौरान रास्ते से गुजर रहे कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर पीड़ित को बचाया, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

 

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी

पादूकलां थाना पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 126(2), 303(2) तथा एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

प्रकरण की जांच वृत्ताधिकारी जयप्रकाश बेनीवाल द्वारा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News