विज्ञापन

डेगाना : पुंदलोता में एक वोट से मिली जीतः सरपंच के बाद उप सरपंच के चुनाव संपन्न, 37 में निर्विरोध निर्वाचन

शौकत खान Sun, 01-Nov-2026

डेगाना(नागौर डेली न्यूज)। डेगाना पंचायत समिति की 46 ग्राम पंचायतों में उप सरपंच का चुनाव पूरा हो गया है। जिसमें 37 ग्राम पंचायतों में निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। जबकि 9 ग्राम पंचायतों में वोटिंग के जरिए फैसला हुआ है। पूंदलोता में दिनेश ने एक वोट से जीत दर्ज की। वहीं सिरासना में सबसे ज्यादा 8 वोटों से जीत हासिल की।

 
विज्ञापन

डेगाना की ग्राम पंचायत पुंदलोता में शनिवार को उप सरपंच पद के चुनाव में दिनेश किलक उर्फ ठाकर एक वोट से विजयी रहे। चुनाव प्रक्रिया के दौरान एक पंच के कथित अपहरण की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और संबंधित पंच को सुरक्षित लाकर परिजनों को सौंपा। इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कराया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News