लाडनूं(नागौर डेली न्यूज)। तहसील के राजस्व ग्राम सुजला में बारिश के चलते हालात चिंताजनक हो गए हैं। यहां लगातार बारिश और सुजानगढ़ शहर के छोड़े जा रहे पानी के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए। गांव के दर्जनों मकान और दुकानों में पानी भर गया है।
विज्ञापन
हालात ऐसे हैं कि लोग अपने घरों से बाहर तक नहीं निकल पा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सुजानगढ़ नगर परिषद शहर का पानी निकालकर लाडनूं तहसील के गांवों की ओर छोड़ रही है, जिससे जमालपुरा, भाखड़ा कॉलोनी सहित सुजला इलाके में स्थिति बेकाबू है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर जताया रोष :
ईधर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पानी निकासी की मांग को लेकर लाडनूं तहसील परिसर में पहुंचकर आक्रोश जताया। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो वे मजबूर होकर हाईवे मार्ग जाम कर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
सीमित संसाधनों के कारण परेशानी :
तहसीलदार अनिरुद्ध पांडे, विकास अधिकारी कुमुद सोलंकी व ग्राम पंचायत आसोटा प्रशासक हरदयाल रुलाणिया ने गांवों का भ्रमण कर हालात का जायजा लिया। और पानी निकासी के लिए पंपसेट का प्रबंध करवाया है। प्रशासक रुलाणिया ने बताया कि पंचायत के पास सीमित संसाधन होने के चलते पानी की निकासी संभव नहीं हो पा रही है। उन्होंने आपदा से निपटने के लिए सुजानगढ़ नगर परिषद या पंचायत समिति लाडनूं से बजट स्वीकृत कर राहत कार्य शुरू करने की मांग की है।