विज्ञापन

कुचेरा : बंशी वाले मंदिर में महिलाओं ने खेली फूलों की होली

महबूब खोखर Fri, 27-Feb-2026

कुचेरा(नागौर डेली न्यूज) : शहर के बंशी वाले मंदिर में शुक्रवार सुबह से ही महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। फागोत्सव के अवसर पर महिलाओं व बच्चियों ने मंदिर परिसर में पुष्प, गुलाल और अबीर के साथ उत्साहपूर्वक होली खेली। मंदिर पुजारी सुरेंद्र दाधीच ने बताया कि मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा और उल्लास के साथ फागोत्सव मनाया गया। 

विज्ञापन

इस दौरान महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर भगवान की आराधना की तथा पुष्प, गुलाल और अबीर अर्पित कर पारंपरिक ढंग से होली मनाई। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। रंगों और भजनों की मधुर ध्वनि से वातावरण में विशेष उत्साह देखने को मिला।

विज्ञापन

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News