विज्ञापन

कुचेरा नगरपालिका का 28.59 करोड़ का बजट ध्वनिमत से पारित

महबूब खोखर Thu, 29-Jan-2026

कुचेरा(नागौर डेली न्यूज) :  स्थानीय नगरपालिका सभागार में आयोजित बजट बैठक में कुचेरा नगरपालिका मण्डल ने आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 28 करोड़ 59 लाख 55 हजार रुपये का अनुमानित बजट ध्वनिमत से पारित किया। बैठक नगरपालिका अध्यक्ष तेजपाल मिर्धा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

 
विज्ञापन
बैठक में अधिशासी अधिकारी अनिता बिरडा ने बजट प्रस्तुत किया, जिसे अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र पालड़िया ने पढ़कर सुनाया। सभी सदस्यों ने प्रस्तावित बजट का सर्वसम्मति से समर्थन किया। बजट में राजस्व प्राप्तियां 627.55 लाख, पूंजीगत आय 1990.00 लाख, प्रारम्भिक शेष 242 लाख रुपये दर्शाए गए हैं। वहीं राजस्व व्यय 559.55 लाख और पूंजीगत व्यय 2015.00 लाख रुपये प्रस्तावित किए गए हैं। 
विज्ञापन
इसके साथ ही 285.00 लाख रुपये का अंतिम शेष अनुमानित किया गया है। बैठक में शहर के समुचित विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई। इनमें कोटेलाव तालाब का सौन्दर्यकरण, सड़क व नाली निर्माण, नगरपालिका की आवंटित भूमि के एक हिस्से में कांजी हाउस निर्माण, छात्रों व छात्राओं के लिए अलग-अलग दो आधुनिक लाइब्रेरी, तथा शहर में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे शीघ्र लगाए जाने के प्रस्ताव शामिल हैं।
 
इसके अतिरिक्त नया व सुविधायुक्त रोडवेज बस स्टैंड बनाने हेतु परिवहन मंत्रालय को पत्र भेजने, पेयजल व बिजली आपूर्ति व्यवस्था को नगरपालिका के अधीन करने के लिए संबंधित विभागों से पत्राचार करने का निर्णय लिया गया। शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए दुकानों व प्रतिष्ठानों के बाहर नाली से आगे लगे केबिन, ठेले तथा अव्यवस्थित खड़े ठेलों को हटवाने पर भी सहमति बनी। साथ ही पत्रकार कॉलोनी के लिए भूमि आवंटन सहित अन्य विकास प्रस्ताव भी लिए गए। बैठक में पारित बजट और प्रस्तावों से कुचेरा के समग्र विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई गई।

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News