कुचामन मेगा हाईवे पर तीन वाहन टकराए, रूपपुरा की सोनू राठौड़ की मौत, आधा दर्जन घायल, एक गंभीर रैफर
![]() |
सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक | Sat, 10-Jan-2026 |
|---|
कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज)। कुचामन शहर के मेगा हाईवे पर त्रिसंगिया के समीप शनिवार की शाम हुई सडक़ दुर्घटना में जहां एक युवती की मौत हो गई वहीं आधा दर्जन लोग घायल हो गए। एक साथ तीन वाहनों के बीच हुई इस सडक़ दुर्घटना में एक युवती को कुचामन के राजकीय चिकित्सालय के ट्रोमा सेन्टर में लाने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया वहीं एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रैफर किया गया है। वहीं छह अन्य घायलों का ईलाज कुचामन के ट्रोमा सेंटर में चल रहा है।
ओवरटेक के चक्कर में टकराए तीन वाहन
जानकारी के अनुसार दुर्घटना के ओवरटेक करने के चक्कर में हुई। बलेनो कार ओवरटेक करने के चक्कर में तूफान गाड़ी से जा टकराई। इसके बाद पीछे से आ रही मिनी टूरिस्ट बस भी दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में तीनों वाहनों में सवार कुल 8 लोग हताहत हुए, जिनमें से एक युवती की मौत हो गई वहीं एक युवक गंभीर घायल है।
रूपपुरा की सोनू राठौड़ की मौत
इस सडक़ दुर्घटना में में बलेनो कार में सवार कुचामन के समीपस्थ ग्राम रूपपुरा निवासी सोनू राठौड़ उम्र 22 वर्ष पुत्री श्रवणसिंह की मौत हो गई। वहीं बलेनो कार चालक सुभाष उम्र 30 साल पुत्र हनुमान पुनिया निवासी रावां गंभीर घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रैफर कर दिया गया। वहीं बलेनो कार में सवार कुमकुम पुत्री ओमप्रकाश जाति ब्राहम्ण निवासी मिण्डा हॉल निवासी कुचामन वैली भी घायल हो गई, जिसका ईलाज जारी है। वहीं तूफान गाड़ी में सवार दीपक पुत्र सुखदेव जाति मराठा हिन्दू उम्र 45 वर्ष रातमाली तहसील मालेगांव नासिक महाराष्ट्र व उनके अन्य साथ भी चोटिल हुए हैं।
ट्रोमा सेन्टर में लगी भीड़
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही ट्रोमा सेन्टर में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। डॉ. सलीम राव व डॉ. खीचड़, डॉ. नदीम सरदार व अन्य स्टॉफ ने तुरंत घायलों का उपचार शुरू किया। सीआई सतपाल चौधरी स्वयं मौके पर पहुंचे तथा शव को अपने कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। खबर लिखे जाने तक पुलिस सभी घायलों के पता पूछने में जुटी रही।