कुचामन में सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल का विस्तार, नई कार्यकारिणी घोषित, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती मिंटू गौड़ ने की अध्यक्षता
![]() |
सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक | Tue, 05-May-2026 |
|---|
कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : कुचामन सिटी के विप्र समाज विद्यालय में सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल के विस्तार का कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती मिंटू गौड़ ने की, जिन्होंने कार्यकारिणी के प्रथम चरण का विस्तार करते हुए नई टीम की घोषणा की। इस दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।
सर्वसम्मति से हुआ अध्यक्ष चयन
गौरतलब है कि दो सप्ताह पूर्व आयोजित बैठक में सर्व ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष मनोज जोशी द्वारा श्रीमती मिंटू गौड़ का नाम महिला मंडल अध्यक्ष के लिए प्रस्तावित किया गया था, जिसे उपस्थित महिलाओं ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया। इसके बाद महिला मंडल के विस्तार को लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
नई कार्यकारिणी की घोषणा
नई कार्यकारिणी में निर्मला डोड़ीदार एवं श्रीमती सुनीता जोशी को संरक्षक, श्रीमती अलका पारीक को महामंत्री, श्रीमती ममता शर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं श्रीमती रेणु खंडेलवाल, संगीता गौड़, गरिमा उपाध्याय एवं अंजू करनवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्रीमती रेखा शर्मा, रेखा शर्मा (धोलिका), वैशाली उपाध्याय एवं गायत्री करनवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया।
इसके अलावा श्रीमती संगीता खंडेलवाल एवं अलका उपाध्याय को मंत्री, चैताली शर्मा को उप मंत्री, मीनाक्षी खंडेलवाल व तुलसी खंडेलवाल को प्रचार मंत्री, चंदा बागड़ा को सांस्कृतिक मंत्री, शीला शर्मा को कला मंत्री, मोनिका पारीक को स्वास्थ्य मंत्री, मंजू खंडेलवाल को शिक्षा मंत्री, ज्योति बत्रा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं शोभा रानी (भूमिहार) को संगठन मंत्री का दायित्व सौंपा गया।
समाज सेवा का लिया संकल्प
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मनोज जोशी के निर्देशन में आयोजन हुआ, जिसमें गिरिराज खरिंट, संतोष खंडेलवाल, सुरेश कुमार गौड़ एवं घनश्याम सनातनी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। गिरिराज खरिंट ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। वहीं सुरेश गौड़ ने टीम में और सदस्यों को जोड़कर समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। महिला अध्यक्ष मिंटू गौड़ ने सभी को साथ लेकर चलने और बेहतर कार्य करने का भरोसा दिलाते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही और पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल बना रहा।