कुचामन में विराग महिला मंडल ने मनाया सावनोत्सव, मनोरंजन से भरपूर रहा सावन महोत्सव
![]() |
सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक | Wed, 30-Jul-2025 |
|---|
श्रीमती जिमी पटौदी एवं रेशम गोधा ने बताया कि गेम्स में सभी ने बढ़ चढक़र का हिस्सा लिया। प्रतियोगिता देखें किस में है कितना दम प्रतियोगिता में दीप्ति को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। म्यूजिकल चेयर की प्रतियोगिता में प्रियंका कासलीवाल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी में मैना पहाडिय़ा और टंग ट्विस्टर में नीतू पहाडिय़ा विजेता रही।
हाऊजी में शोभारावका, उषा गंगवाल मंजू काला, सपना रांवका, वर्षा पटोदी, प्रमिला काला, मीना पहाडिय़ा, बीना पहाडिय़ा, प्रथम हाउस की विजेता दीपिका बडज़ात्या, दूसरी हाउस की विजेता नीतू पहाडिय़ा रही। सावन उत्सव की लकी ड्रॉ. की विजेता श्रीमती दीप्ति पांडेया रही। अंत में श्रीमती मैना आगे भी इसी तरीके के प्रोग्राम करते रहे,्र जिससे आपस में प्रेमबढ़ता रहे और सभी महिलाओं को धन्यवाद दिया। साथ ही साथ कार्यक्रम में मंजू पटौदी एवं सीता गंगवाल ने बताया कि 70 महिलाओं ने इस सावन उत्सव में भाग लिया और खूब एंजॉय किया।