विज्ञापन

कुचामन में पर्यावरण संरक्षण व नशा मुक्ति पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Sat, 02-May-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट एवं बरगद संरक्षण फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में टैगोर इंग्लिश मीडियम विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण और नशा मुक्ति विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

 

विज्ञापन

मोबाइल लत पर चिंता जताई

क्लब के संस्थापक अध्यक्ष लॉयन राम काबरा ने कहा कि युवा पीढ़ी में मोबाइल और इंटरनेट की बढ़ती लत आज मादक पदार्थों से भी अधिक खतरनाक साबित हो रही है। इससे विद्यार्थियों का पढ़ाई से ध्यान भटक रहा है और वे शारीरिक, मानसिक व सामाजिक रूप से कमजोर हो रहे हैं। मोबाइल गेम्स के अत्यधिक उपयोग से आंखों की रोशनी पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

विज्ञापन

प्लास्टिक प्रदूषण पर विस्तृत जानकारी

फाउंडेशन से जुड़े डॉ. प्रदीप चौधरी ने विद्यार्थियों को प्लास्टिक प्रदूषण के कारणों, दुष्परिणामों और इसके रोकथाम के उपायों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक हमारी खाद्य श्रृंखला में शामिल हो रहा है, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। साथ ही इसके बेहतर विकल्पों का प्रदर्शन भी किया।

 पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया

पर्यावरण प्रेमी एवं जीएसटी इंस्पेक्टर राजेश कुमावत ने विद्यार्थियों को फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे नवाचारों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वेस्ट मटेरियल के उपयोग से जल संरक्षण और वन विकास जैसे कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही विद्यार्थियों को सूखी पत्तियों व ऑर्गेनिक वेस्ट को जलाने के बजाय पेड़-पौधों में उपयोग करने की सलाह दी। प्रधानाचार्य बी.एल. बगड़िया ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे कार्यक्रमों को समय-समय पर आयोजित करने की आवश्यकता बताई।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News