कुचामन में नवीन वेदी शिलान्यास व विश्व शान्ति महायज्ञ आयोजित
![]() |
सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक | Sun, 08-Jun-2025 |
---|
प्रतिष्ठाचार्य अमित भैया (वास्तु) इन्दौर के अनुसार वेदी शिलान्यास कार्यक्रम में प्रात: मंगलाष्टक, दिग्बंधन, सकलीकरण अभिषेक, शान्तिधारा नियमित पूजन एवं यंत्र पूजन क्रियाए एवं विश्व शान्ति महायज्ञ के पश्चात वेदी शिलान्यास किया गया। साथ ही उमरादेवी रंगलाल पाटोदी भवन का शिलान्यास आर.के. मार्बल के श्राविका शिरोमंणी सुशीला पाटनी व पाटोदी परिवार के सदस्यों द्वारा किया गया। सुमेरमल, विमल चन्द, कैलाश चन्द, अशोक कुमार, नरेश कुमार, अभिषेक, पूर्णमल, सजंय, संदीप, अमित ने पूजन विश्व शान्ति महायज्ञ में सहयोग किया।
शिलान्यास समरोह में ईटानगर जयपुर, किशनगढ़ मीठडी व आस-पास के गांवों के श्रावक श्राविकाओं के साथ नथमल गगंवाल, लालचंद, सन्तोष कुमार, विमल चन्द, देवेन्द्र, विकास, पहाडिय़ा व अशोक झांझरी, अशोक, सुरेश जैन, सोभागमल गंगवाल किरण, उषा झांझरी, रीमा सेठी व समाज के सभी संस्थाओं के सदस्यों व पदाधिकारियों ने शिलान्यास में सहभागिता देकर सहयोग किया।