विज्ञापन

उद्योगपति, भामाशाह बजरंगलाल तापड़िया का हुआ निधन

अबू बकर बल्खी Sun, 01-Feb-2026

लाडनूं(नागौर डेली न्यूज) देशभर में प्लास्टिक किंग के नाम से मशहूर व फोर्ब्स सूची में 99 वे स्थान पर रहे भामाशाह सेठ बजरंग लाल तापड़िया का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। शनिवार दोपहर को जसवंतगढ़ में उनकी बैकुंठी निकाली गई। और मुख्य बाजार बंद रखकर मोक्ष धाम बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने उनको श्रद्धांजलि दी। इस दौरान विभिन्न स्कूलों में भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुए।

 
विज्ञापन

उप तहसील के राजकीय भीकू लाल सारडा उच्च माध्यमिक विद्यालय निम्बी जोधा में सेठ बजरंग लाल तापड़िया के स्वर्गवास पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सुमित्रा रलिया प्रधानाचार्या व शिवनारायण कासनियां उपप्राचार्य ने उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और कहा कि शिक्षा, चिकित्सा,स्वास्थ तथा जनहित के तमाम कार्य करवाने वाले भामाशाह तापड़िया  सदैव याद रखे जाएंगे।

विज्ञापन

जगदीश प्रसाद घिंटाला ने कहा कि 93 साल के सेठ बजरंग लाल तापड़िया सुप्रीम फाउंडेशन के मुख्य ट्रस्टी थे और देश के नामी उधोगपति, समाज सेवी, सरल, सोम्य विद्वान व्यक्तित्व तथा बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाई और शिक्षकों को नियुक्ति दी। कोरोना काल में ऑक्सीजन की व्यवस्था करवाई। 


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News