विज्ञापन

इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी बनने पर लॉयन अरविंद चतुर का कुचामन में अभिनंदन

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Tue, 05-May-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : लॉयन्स क्लब प्रांत 3233 ई-2 के कोटा में आयोजित 9वें प्रांतीय अधिवेशन में हुए चुनाव में पूर्व प्रांतपाल एवं पूर्व मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन लॉयन अरविंद चतुर को इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी पद हेतु निर्वाचित किया गया। इस उपलब्धि को लेकर क्षेत्रभर में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन

कुचामन फोर्ट क्लब ने किया अभिनंदन

लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट द्वारा इस अवसर पर लॉयन अरविंद चतुर का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। क्लब के संस्थापक अध्यक्ष लॉयन राम काबरा, पूर्व अध्यक्ष लॉयन द्वारका प्रसाद कुमावत, पूर्व सचिव लॉयन रचित नंदवाना, लॉयन विष्णु मोयल और लॉयन सोनू अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों ने उन्हें दुपट्टा ओढ़ाकर अभिनंदन किया।

विज्ञापन

सेवा कार्यों की सराहना

अभिनंदन के दौरान लॉयन अरविंद चतुर ने लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने क्लब की गतिविधियों को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि पीड़ित मानव सेवा ही लॉयन्स क्लब की मूल भावना है।

भविष्य के लिए मार्गदर्शन

इस अवसर पर क्लब सदस्यों ने लॉयन अरविंद चतुर से सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में नई योजनाओं और नवाचारों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, ताकि जरूरतमंद लोगों तक अधिक सहायता पहुंचाई जा सके।

 

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News