विज्ञापन

आचार्य श्री महाश्रमण के योगक्षेम प्रवास वर्ष को लेकर तैयारियां शुरू

अबू बकर बल्खी Thu, 29-Jan-2026

लाडनूं(नागौर डेली न्यूज) जैन विश्व भारती प्रेक्षाध्यान भवन में आचार्य श्री महाश्रमण के योगक्षेम प्रवास वर्ष को लेकर यहां पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। वार्ता में प्रवास वर्ष व्यवस्था समिति अध्यक्ष प्रमोद बैद ने बताया कि आचार्य श्री महाश्रमण आगामी 5 फरवरी को अपनी धवल सेना के साथ लाडनूं पधारेंगे। 

विज्ञापन

इसके अगले दिन 6 फरवरी को वे जैन विश्व भारती परिसर में प्रवेश करेंगे। उनके प्रवास वर्ष को लेकर समिति द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। इस उत्सव को भव्य बनाने के लिए वर्षभर से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाएं की जा रही है। प्रवास व्यवस्था समिति के महामंत्री निर्मल कोटेचा ने कहा कि यह लाडनूं नगर के लिए सौभाग्य की बात है कि आचार्य श्री महाश्रमण यहां पूरे वर्ष प्रवास कर अपनी वाणी से लाभान्वित करेंगे। 

 
विज्ञापन

उनके आगमन को लेकर पूरे नगर एवं जैन विश्व भारती परिसर का कायाकल्प किया जा रहा है। इस दौरान लगभग 400 से अधिक जैन साधु-संत लाडनूं में उपस्थित रहेंगे। पत्रकार वार्ता में जैविभा अध्यक्ष अमरचंद लुंकड़, सलील लोढ़ा, महिला मंडल अध्यक्ष आरती कठौतिया, मंत्री राजेंद्र खटेड, वाइस चांसलर बछराज दुगड़, 

मंत्री लीना दुगड़, राज कोचर, प्रताप दुगड़, नरपत दुगड़, बसंत नाहटा, सुमित मोदी, राकेश बोहरा, मन्नालाल बेद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शांतिलाल बरमेचा, उम्मेद बोकड़िया, प्रकाश चंद बैद सहित पदाधिकारी एवं स्थानीय पत्रकार मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में मंत्री राजेंद्र खटेड ने आभार व्यक्त किया। संचालन आलोक खटेड द्वारा किया गया।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News