विज्ञापन

अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कुचामन पुलिस की कार्यवाही, हाफिज, सुरेश कुमावत व साहिल गिरफ्तार

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Fri, 09-Jan-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज)। पुलिसथाना कुचामनसिटी ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्यवाही करते हुए तीन लोगो को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में पुलिस थाना नावां पर दर्ज एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में संलिप्त दो आरोपी सुरेश कुमावत व अब्दुल हाफिज को गिरफ्तार किया है। 06 जनवरी 2025 को पुलिस थाना नावां द्वारा दौराने नाकाबंदी राजास की तरफ से एक बोलेरो गाड़ी नम्बर आरजे 32 युए 3402 को रूकवाकर गाड़ी में से अवैध गांजा 28 किलो 860 ग्राम जब्त कर आरोपी दिनेश, विमल, विकेश्वर, टिकेश्वर व हितेश को गिरफ्तार कर परिवहन में प्रयुक्त बॉलेरो गाड़ी को भी जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन

प्रकरण का अनुसंधान सतपालसिंह, पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी कुचामन द्वारा किया जा रहा था। जांच के दौरान आरोपी सुरेश कुमावत व अब्दुल हाफिज के घटना में शरीक पाया जाने पर गिरफ्तार किया गया है। सीआई सतपालसिंह ने बताया कि कुचामन पुलिस ने सुरेश कुमावत पुत्र छोटूराम, जाति कुमावत, उम्र 22 साल, निवासी भांवता, थाना कुचामनसिटी व अब्दुल हाफिज पुत्र अब्दुल हम्मीद, जाति कुरेशी मुसलमान, उम्र 31 साल, निवासी सदर बाजार, कुचामनसिटी को गिरफ्तार किया है। 

 
विज्ञापन

इसी प्रकार दूसरे मामले में अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए साहिल उर्फ सोहिल के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 660 ग्राम गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 8 जनवरी 2025 को पुलिस अधीक्षक, डीडवाना-कुचामन के निर्देशानुसार सतपालसिंह, पुलिस निरीक्षक, थानधिकारी, कुचामनसिटी मय पुलिस जाप्ता ने दौराने गश्त राजकीय कन्या महाविद्यालय के आगे रिंग रोड़ 

कुचामनसिटी पर मुल्जिम साहिल के पास अवैध मादक पदार्थ 660 ग्राम गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। घटना के संबंध में एनडीपीएस के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस ने साहिल उर्फ सोहिल पुत्र कासीम अली, जाति शेख मुसलमान, उम्र 22 साल, निवासी कुरेशी मोहल्ला, कुचामनसिटी, पुलिस थाना कुचामनसिटी को गिर$फ्तार किया है। 


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News