विज्ञापन

निःशुल्क विधिक सहायता और लोक अदालत को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Sat, 19-Sep-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार शनिवार, 19 सितंबर 2026 को ग्राम दीपपुरा एवं मंडावर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के आमजन तक निःशुल्क विधिक सहायता, मध्यस्थता एवं लोक अदालत सहित विभिन्न कानूनी सुविधाओं की जानकारी पहुंचाना रहा। 

तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष श्रीमती कुसुम सूत्रकार के आदेशानुसार जागरूकता इकाई के सदस्यों द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों में ग्रामीणों को उनके विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही विवादों का सरल, शीघ्र एवं सौहार्दपूर्ण समाधान मध्यस्थता एवं लोक अदालत के माध्यम से किए जाने के संबंध में भी विस्तार से समझाया गया। 

विज्ञापन

शिविर के दौरान राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र लोगों को दी गई। ग्रामीणों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया तथा जरूरतमंद व्यक्तियों को निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। 

कार्यक्रम में आमजन को लोकतांत्रिक व्यवस्था में नागरिकों की भूमिका, उनके विधिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी भी दी गई। ग्रामीणों को आपसी विवादों का समाधान संवाद एवं मध्यस्थता के माध्यम से करने तथा न्यायालयीन प्रक्रिया के वैकल्पिक साधनों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। 

विज्ञापन

विधिक सेवा समिति की जागरूकता इकाई के सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जरूरतमंद लोगों को विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से निःशुल्क विधिक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही पात्र व्यक्तियों को विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया। 

प्रेस नोट के अनुसार, ग्राम दीपपुरा में उपखंड मजिस्ट्रेट सुरेन्द्र सिंह तथा ग्राम मंडावर में ग्राम विकास अधिकारी अजीत सिंह द्वारा विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के आमजन तक विधिक जानकारी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करना रहा। 

 

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News