विज्ञापन

शिक्षा के साथ सेवा का हो प्रकल्प, रेसा - पी का हुआ जिला अधिवेशन

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Sat, 19-Sep-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद ( प्रधानाचार्य  ) रेसा पी का जिला अधिवेशन कुचामनसिटी स्थित विकास भवन के मुंबई हॉल में संपन्न हुआ। अधिवेशन में मुख्य अतिथि विकास समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश काबरा ने शिक्षा के साथ सेवा प्रकल्प पर जोर देते हुए बताया की शिक्षा एक नागरिक को सेवा करने के लिए तैयार करे एतदर्थ सभी शिक्षकों को शिक्षा को सेवा मानते कार्य करना चाहिए। 

विज्ञापन

प्रांतीय पर्यवेक्षक अखिलेश चंद्र राय ने संघ के निर्माण प्रगति और प्रांतीय दिशा निर्देश के साथ समस्त प्राचार्य को एकजुट रहने का संदेश दिया। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक रुपाराम पिंडार ने रेसा पी के संघर्ष और प्राचार्य हितों के योगदान के बारे में बताया। प्राचार्य डॉ शमशाद अली ने संघ की गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए सभी प्राचार्य साथियों को प्रेरित किया। प्रांतीय अतिरिक्त महामंत्री  डॉक्टर दिलीप कुमार पारीक ने राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद के वर्तमान में प्राचार्य हितों के लिए किया जा रहे प्रयास और शैक्षिक व्यवस्था में सुधार के बारे में बताया। 

विज्ञापन

जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह चारण ने रेसा पी के जिला गतिविधियों का ब्यौरा देते हुए प्रांत के समस्त आह्वान पर जिले की सक्रियता का ब्यौरा दिया। जिला मंत्री जयनारायण रेगर ने प्राचार्य हितों के संरक्षण हेतु संघ द्वारा किए जा रहे सतत कार्यों के बारे में बताया। जिला कोषाध्यक्ष शब्बीर खान ने समस्त सदस्य से ऑनलाइन सदस्यता की अपील की। सभा अध्यक्ष हुकमाराम लेगा ने समस्त प्राचार्य को पूर्ण जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्य निर्वहन के बारे में जागरूक किया। 

 
 
 

वरिष्ठ व्याख्याता डाइट कुचामन मोहन जाखड़ ने प्राचार्यों को अपडेट रहने की प्रेरणा दी।इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन शिवदानपुरा प्राचार्य प्रद्युमन शर्मा ने किया और प्राचार्य रमेश कुमार द्वारा व्यवस्थागत सहयोग किया गया। इस अवसर पर समस्त जिले से प्राचार्य एकत्रित हुए और शिक्षा के वर्तमान परिदृश्य का मंथन कर यथास्थान प्राचार्य काउंसलिंग, चयन तिथि अंकन, लेवल 17 एवं 18 की विसंगति दूर करने, परिषद् द्वारा रोज VC पर नियंत्रण, गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति, तय समय पर ग्रांट जारी करने, विद्यालयों में शिक्षकों के पद स्वीकृत करने और सभी सदस्यों की ऑनलाइन सदस्यता करवाने के प्रस्ताव एक मत से पारित किए।

 

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News