विज्ञापन

कुचामन में DigiArch India 2026 का भव्य आयोजन, आठ हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी विद्यार्थियों की क्रिएटिविटी

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Sat, 19-Sep-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) शहर में आयोजित दो दिवसीय DigiArch India 2026 Business & Creative Expo शिक्षा, क्रिएटिविटी, आर्किटेक्चर, इंटीरियर डिजाइनिंग, बिजनेस और टेक्नोलॉजी का अनूठा संगम बना। प्रदर्शनी में शहर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से करीब आठ हजार विद्यार्थी, अभिभावक, व्यवसायी, एजुकेटर्स और आमजन पहुंचे। आयोजन में विद्यार्थियों के क्रिएटिव मॉडल्स के साथ विभिन्न कंपनियों एवं व्यवसायियों ने अपने उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन किया।

 

विज्ञापन

जिला कलेक्टर ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन

प्रदर्शनी के पहले दिन जिला कलेक्टर अवधेश मीणा ने आयोजन का उद्घाटन किया। उन्होंने प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न मॉडलों का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से उनके मॉडल की अवधारणा, उपयोगिता और उसमें इस्तेमाल की गई तकनीक को लेकर सवाल-जवाब भी किए।

कलेक्टर ने बिजनेस एक्सपो में शामिल निवेशकों एवं व्यवसायियों से संवाद करते हुए उनके उत्पादों और गुणवत्ता से जुड़े मानकों की जानकारी ली।

विद्यार्थियों को क्रिएटिविटी दिखाने का मिला मंच

अपने विशेष उद्बोधन में जिला कलेक्टर ने विद्यार्थियों के लिए ऐसी प्रदर्शनियों में भाग लेने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस तरह के मंच विद्यार्थियों को अपनी क्रिएटिविटी प्रदर्शित करने, नए विचार विकसित करने और आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने का अवसर प्रदान करते हैं।

पहले दिन स्कूल एवं कॉलेज विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए करीब 70 क्रिएटिव मॉडल्स प्रदर्शनी का प्रमुख आकर्षण रहे।

 

विज्ञापन

50 से अधिक कंपनियों और व्यवसायियों ने किया प्रदर्शन

एक्सपो में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी करीब 50 से 60 कंपनियों, निर्माताओं एवं व्यवसायियों ने अपने उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन किया। स्टार्टअप एवं बिजनेस क्षेत्र में सफल लोगों ने अपनी यात्रा और अनुभव विद्यार्थियों के साथ साझा किए तथा युवाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

दूसरे दिन भी उमड़ी हजारों की भीड़

आयोजन के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में विजिटर्स और एजुकेटर्स प्रदर्शनी देखने पहुंचे। इस दौरान विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों की ओर से पॉडकास्ट, प्रेजेंटेशन और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इंजीनियर सुरेश प्रजापत ने स्ट्रक्चर डिजाइनिंग, डॉ. निशिता गुलाटी ने आर्किटेक्चर तथा आर्किटेक्ट प्रत्यय ने डिजाइनिंग एवं आर्किटेक्चर से जुड़े विषयों पर विशेष पॉडकास्ट और प्रेजेंटेशन दिए।

 

आर्किटेक्चर और इंटीरियर में करियर की संभावनाओं पर मार्गदर्शन

आयोजक B. L. Kumawat ने विद्यार्थियों को आर्किटेक्चर एवं इंटीरियर डिजाइनिंग के क्षेत्र में उपलब्ध करियर संभावनाओं की जानकारी दी। उन्होंने भवन निर्माण में आधुनिक तकनीक के बढ़ते महत्व और बदलते दौर में इन क्षेत्रों में युवाओं के लिए मौजूद अवसरों पर मार्गदर्शन किया।

वहीं C. R. Kumawat ने विद्यार्थियों में क्रिएटिविटी, कॉन्फिडेंस और कम्युनिकेशन स्किल विकसित करने की आवश्यकता पर विशेष संवाद किया। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों के इन कौशलों के विकास पर ध्यान देने की बात कही।

डिजिटल मार्केटिंग से बिजनेस को ग्लोबल पहुंच देने की जानकारी

आयोजन टीम के Saurabh Bansal ने डिजिटल मार्केटिंग और आधुनिक विज्ञापन तकनीकों के माध्यम से छोटे व्यवसायों को देश-विदेश तक पहुंचाने के तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने बदलते डिजिटल दौर में व्यवसायों के लिए ऑनलाइन प्रचार-प्रसार की भूमिका पर प्रकाश डाला।

मॉडल प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

आयोजन के दौरान आयोजित मॉडल प्रतियोगिता के परिणाम भी घोषित किए गए। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले स्कूल-कॉलेज तथा CAD Index के विद्यार्थियों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

प्रदर्शनी में पहुंचे लोगों ने विद्यार्थियों के मॉडल्स, कंपनियों के उत्पादों और पूरे आयोजन की सराहना की तथा अपने अनुभव साझा किए।

कुचामन में बिजनेस एक्सपेंशन और निवेश की संभावनाओं पर चर्चा

बिजनेस एक्सपो में बाहर से आए व्यवसायियों एवं कंपनियों ने भी आयोजन की सराहना की। इस दौरान कुचामन में भविष्य में बिजनेस एक्सपेंशन, नए आउटलेट्स और निवेश की संभावनाओं को लेकर चर्चा हुई।

इस अवसर पर विभा वारमोरा से दीपक कुमार, कारिंजो विंडो से सुरेश कुमावत तथा जेएसडब्ल्यू से भगवती प्रसाद पालीवाल ने अपने नवीन उत्पादों एवं तकनीकों की विशेष प्रस्तुतियां दीं।

DigiArch India टीम ने जताया आभार

समापन अवसर पर DigiArch India टीम ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी स्पॉन्सर्स, शैक्षणिक संस्थाओं, कंपनियों, विद्यार्थियों, एजुकेटर्स, विजिटर्स एवं अन्य सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। टीम की ओर से आयोजन में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया।

Education, Creativity, Business और Technology को जोड़ने की पहल

दो दिवसीय DigiArch India 2026 ने कुचामन में विद्यार्थियों की प्रतिभा को व्यापक मंच देने के साथ Education, Creativity, Business और Technology को एक साथ जोड़ने की दिशा में विशेष पहल प्रस्तुत की। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, विशेषज्ञों से सीखने और बिजनेस एवं करियर की नई संभावनाओं को समझने का अवसर मिला।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News