विज्ञापन

कुचेरा : महर्षि दधीचि जयंती पर भजन-कीर्तन, त्याग और तप की गाथा सुनाई

महबूब खोखर Sat, 19-Sep-2026

कुचेरा(नागौर डेली न्यूज) शहर के छोटा बाजार स्थित बंशी वाले मंदिर में दाधीच समाज की ओर से महर्षि दधीचि जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के महिला, पुरुष एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन

कार्यक्रम में वक्ताओं ने महर्षि दधीचि की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके त्याग, तपस्या और महान बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि परोपकार के लिए महर्षि दधीचि का त्याग और बलिदान अजर-अमर है। समाजबंधुओं ने कहा कि सभी को महर्षि दधीचि के उपदेशों और आदर्श जीवन से प्रेरणा लेने का प्रयास करना चाहिए। 

विज्ञापन

इस अवसर पर महर्षि दधीचि एवं दधिमती माता की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद समाज के लोगों ने सामूहिक आरती कर प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम में मंदिर पुजारी पंडित विनोद तिवाड़ी, सत्यनारायण तिवाड़ी, रामकिशोर शर्मा, महेश दाधीच, हेमन्त कुमार तिवारी, त्रिलोक चन्द तिवाड़ी, रमेश दाधीच, सुरेंद्र दाधीच, मास्टर रामस्वरूप बोरायड़ा, दिलीप दाधीच, लूणकरण, सत्यनारायण काकड़ा, गौरव बोरायड़ा, नवरत्न दाधीच सहित समाज के बच्चे एवं महिलाएं मौजूद रहे।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News