विज्ञापन

कुचेरा बस स्टैंड पर मधुमक्खियों का हमला, कई लोग घायल

महबूब खोखर Wed, 04-Mar-2026

कुचेरा(नागौर डेली न्यूज) शहर के बस स्टैंड स्थित वाटर बॉक्स टंकी पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते से अचानक बड़ी संख्या में मधुमक्खियां उड़ने से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, छत्ते से निकली मधुमक्खियों ने आसपास खड़े लोगों पर हमला कर दिया। 

विज्ञापन

इस दौरान कई लोगों को डंक लगने से वे घायल हो गए। अचानक हुए हमले से बस स्टैंड क्षेत्र में भगदड़ जैसे हालात बन गए और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

 
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मधुमक्खियां काफी देर तक लोगों का पीछा करती रहीं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से छत्ते को तुरंत हटाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News