विज्ञापन

होली के दूसरे दिन पुलिस थानों में खेली गई होली

अबू बकर बल्खी Wed, 04-Mar-2026

लाडनूं(नागौर डेली न्यूज) प्रदेशभर में होली का पर्व हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। होली के दूसरे दिन पुलिस थानों में पुलिस की होली खेली गई। बुधवार को लाडनूं पुलिस थाने में भी रंगोत्सव की शानदार झलक देखने को मिली। 

विज्ञापन

डीडवाना जिला मुख्यालय पर आयोजित होली समारोह में जिला कलेक्टर महेंद्र खडगावत और पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर की मौजूदगी में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन

इस अवसर पर पूरे परिसर में उमंग और उल्लास का माहौल देखने को मिला। वहीं लाडनूं पुलिस थाने में भी होली का रंगारंग आयोजन हुआ। थाना कप्तान शिंभू दयाल मीणा ने अपनी पुलिस टीम के साथ होली के गानों पर जमकर डांस किया और गुलाल उड़ाकर होली की खुशियां बांटी।

 

ऐसे आयोजन पुलिसकर्मियों के बीच आपसी सौहार्द, टीम भावना को मजबूत करने के साथ ही आमजन को शांति का संदेश देते हैं।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News