कुचामन पुलिस की बड़ी कार्यवाही, करीब 11 लाख रूपयों का अवैध मादक पदार्थ जब्त
![]() |
सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक | Wed, 04-Mar-2026 |
|---|
कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : डीडवाना-कुचामन पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थो की रोकथाम के संबंध में प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ चिट्टा 54.4 ग्राम जब्त कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी भानुप्रताप, अभयपाल, अशोक मण्डा, मुकेश कुमार, नरेन्द्र सिंह, किशन कुमावत को कुचामन पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस थाना कुचामनसिटी ने कार्रवाई को दिया अंजाम देते हुए बताया कि जब्त किए गये चिट्टा की बाजार में कीमत करीब 10 लाख 88 हजार रूपये है। एसपी ऋचा तोमर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमलसिंह नेहरा, वृत्ताधिकारी मुकेश चौधरी तथा तेजाराम पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी कुचामनसिटी द्वारा अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध ये कार्यवाही की गई।
पुलिस ने जुसरी रोड़ पर दो भानुप्रताप व अभयपाल के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 54.4 ग्राम हेरोईन चिट्टा जब्त कर आरोपी अभयपाल, भानुप्रताप को गिरफ्तार किया कर घटना के प्रयुक्त वाहन मोटरसाईकिल नम्बर आर0जे0 37 सीएस 0490 को जब्त किया गया तथा एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपियों से अनुसंधान में अपराध में संलिप्त पाया जाने पर आरोपीगण अशोक मण्डा, मुकेश कुमार, नरेन्द्र सिंह व किशन कुमावत को भी एनडीपीएस के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया है।
ये आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे