विज्ञापन

एनडीपीएस मामले में बड़ी कार्रवाई, फरार पिता-पुत्री गिरफ्तार

मोहम्मद शहजाद Wed, 04-Mar-2026

​मकराना(नागौर डेली न्यूज)। स्थानीय पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो मुख्य वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है। 

विज्ञापन

​उल्लेखनीय है कि बीते 26 फरवरी को पुलिस टीम ने शहर की सांसी बस्ती में दबिश दी थी। उस दौरान पुलिस ने एक महिला को रंगे हाथों गिरफ्तार किया था, जिसके कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक, गांजा और अन्य नशीले पदार्थ बरामद किए गए थे। साथ ही, मौके से लाखों रुपए की नकदी भी जब्त की गई थी। 

विज्ञापन

इस कार्रवाई के बाद से ही मामले से जुड़े अन्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे। ​आरपीएस प्रशिक्षु एवं थानाधिकारी गरिमा चौधरी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए फरार आरोपियों की तलाश हेतु विशेष टीम का गठन किया गया था। 

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वांछित आरोपी गोपाल पुत्र मांगीलाल सांसी और उसकी पुत्री आशा पुत्री गोपाल सांसी को गिरफ्तार कर लिया है। ​पुलिस का मानना है कि इन आरोपियों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में नशा तस्करी के नेटवर्क पर लगाम कसने में मदद मिलेगी। फिलहाल पुलिस आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की तफ्तीश में जुटी है।

 
​"दोनों आरोपियों से सघन पूछताछ की जा रही है। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और नशीले पदार्थों की सप्लाई चैन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी जुटने के प्रयास किए जा रहे हैं।" - गरिमा चौधरी, थानाधिकारी- मकराना
 
 
 
 
 

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News