विज्ञापन

इजरायल-ईरान युद्ध में डेगाना के खींवताना निवासी दिलीपसिंह की मौत की सूचना

शौकत खान Wed, 04-Mar-2026

डेगाना(नागौर डेली न्यूज)। ईरान व अमेरिका-इजराइल युद्ध की चपेट में आने से डेगाना शहर के समीपस्थ ग्राम खींवताना निवासी एक युवक की मौत हो जाने के समाचार प्राप्त हो रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार नागौर जिले के डेगाना कस्बे के समीपस्थ ग्राम खींवताना निवासी दिलीपसिंह की मौत इजरायल-ईरान युद्ध के दौरान हुई है। 

 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ओमान पोर्ट पर ड्यूटी के दौरान अचानक हुए हमले में पायलट सहित दिलीपसिंह की मौत की सूचना मिली है। परिजनों को फोन के माध्यम से यह जानकारी मिली। दिलीप की ड्यूटी एक निजी कम्पनी के जहाज पर मोटरमैन के रूप में थी। 

विज्ञापन

करीब 7 बजे ओमान में हुए हमले में मिसाइल गिरने से दिलीप की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक दिलीप का शव नहीं मिल पाया है। दिलीप 22 जनवरी को ओमान गया था। जहाज पर साथी सुनील पूनिया के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार दिलीप के शव की तलाश जारी है।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News