अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस का किया गया आयोजन, जिला कलक्टर ने किया दिव्यांगों के कल्याणार्थ कार्य करने वालों का सम्मान
![]() |
सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक | Wed, 03-Dec-2025 |
|---|
डीडवाना(नागौर डेली न्यूज)। अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर आदर्श ज्ञानोदय उच्च प्राथमिक मूकबधीर आवासीय विद्यालय लाडनूं में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिव्यांगजनों का सम्मान किया गया एवं विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समाज कल्याण अधिकारी ने दिव्यांगजनों को दिव्यांगजनों हेतु संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान की।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर जिला स्तर पर जिला कलक्टर डॉ. महेन्द्र खडगावत द्वारा दिव्यांगों के कल्याणार्थ कार्य करने हेतु मोहम्मद सलीम को सम्मानित किया गया।