विज्ञापन

अवैध बजरी खनन पर पुलिस की कार्रवाई, JCB जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Fri, 28-Aug-2026

थांवला(नागौर डेली न्यूज) : नागौर। जिले में अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना थांवला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आलनियावास क्षेत्र में लूणी नदी में अवैध बजरी खनन करते हुए एक JCB मशीन को जब्त किया। मौके से एक बोलेरो वाहन भी जब्त किया गया है, जबकि पुलिस ने हेमाराम नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 

जिला पुलिस अधीक्षक आशा राम चौधरी के निर्देश पर अवैध बजरी खनन एवं परिवहन की रोकथाम के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत 28 अगस्त की रात थांवला थाना पुलिस टीम गश्त पर थी।

विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर दी दबिश

पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि सरहद आलनियावास, लूणी नदी क्षेत्र में रात के समय JCB मशीन की सहायता से अवैध बजरी खनन किया जा रहा है तथा चोरी-छिपे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और डंपरों में बजरी भरी जा रही है।

सूचना के आधार पर थाना स्तर की टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर वहां मौजूद अन्य वाहन अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक JCB मशीन जब्त कर थाने लाकर सुरक्षित खड़ी करवाई तथा खनिज विभाग को आगे की कार्रवाई के लिए सूचना दी। 

 

विज्ञापन

बोलेरो वाहन भी जब्त

पुलिस ने मौके से एक बोलेरो वाहन को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत जब्त किया। वहीं मौके पर मिले हेमाराम पुत्र शिवचन्द्र, जाति आचार्य, निवासी आलनियावास, थाना थांवला, जिला नागौर को धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार अवैध खनन में इस्तेमाल किए जा रहे अन्य वाहन अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। 

 

खनिज विभाग को दी सूचना

पुलिस ने जब्त JCB मशीन के संबंध में अग्रिम कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को सूचित किया है। कार्रवाई के दौरान थांवला थाना पुलिस की टीम में थानाधिकारी उमराव जाट सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे। जिला पुलिस के अनुसार अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News