पर्यावरण संरक्षण एवं नशा मुक्ति के प्रति कार्य करने का लिया संकल्प, लॉयन्स क्लब का फेलोशिप कार्यक्रम आयोजित
![]() |
सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक | Sun, 23-Aug-2026 |
|---|
कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : शिक्षा नगरी की सामाजिक संस्था लॉयन्स एवं लियो क्लब कुचामन फोर्ट ने आपसी मेल जोल को बढ़ावा देने एवं आगामी सेवा कार्यों की रूपरेखा तैयार करने के उद्देश्य से फेलोशिप कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष लॉयन रचित नंदवाना, संस्थापक अध्यक्ष लॉयन राम काबरा,
निवर्तमान अध्यक्ष लॉयन रेखा काबरा, सचिव लॉयन विष्णु मोयल, कोषाध्यक्ष लॉयन मुरलीधर गोयल, निदेशक लॉयन मुरलीमनोहर स्नेही, लॉयन दामोदर स्नेही, लॉयन नीलू स्नेही, लॉयन राजकुमार सोनी, लियो क्लब अध्यक्ष लियो कुणाल शर्मा, सचिव लियो तरुण सोनी, उपाध्यक्ष लियो अविनाश जैन, मिनु अग्रवाल, रिचा जैन, बीना मोयल, ट्विंकल नंदवाना, अनिता अग्रवाल, नरेंद्र सोनी आदि ने पौध रोपण कर किया।
इस मौके पर लॉयन राम काबरा ने पर्यावरण संरक्षण एवं नशा मुक्ति के प्रति कार्य करने का संकल्प दिलाते हुए कहा आज के समय की सबसे बड़ी समस्या पर्यावरण संरक्षण एवं नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता लाना निश्चित रूप से एक स्वस्थ एवं सशक्त राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान होगा।
इससे आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध प्राणवायु के साथ व्यसन मुक्त वातावरण मिलेगा। कार्यक्रम में सदस्यों ने कई तरह के परंपरागत खेल खेलकर बचपन की यादें ताजा की एवं आनंद उठाया। लॉयन रचित नंदवाना ने बताया कि ऐसे फेलोशिप कार्यक्रम मनोरंजन के साथ सेवा के क्षेत्र में नया करने का अवसर देते है। लॉयन विष्णु मोयल ने सभी का आभार व्यक्त किया।