विज्ञापन

हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुचामनसिटी में तिरंगा प्रभात फेरी का शुभारंभ

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Sun, 09-Aug-2026

कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज)। उपखंड प्रशासन कुचामनसिटी के तत्वावधान में रविवार को  को हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी का शुभारंभ प्रातः 8:00 बजे शहीद फैज मोहम्मद की मूर्ति, कुचामन सिटी से श्री सुरेन्द्र सिंह चौधरी, उपखंड अधिकारी कुचामन सिटी की अध्यक्षता में किया गया।

 

विज्ञापन

प्रभात फेरी में ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकली प्रभात फेरी के दौरान देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया तथा आमजन को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया।

 

विज्ञापन

इस अवसर पर उपखंड अधिकारी कुचामन सिटी ने हर घर तिरंगा अभियान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह अभियान नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, एकता, अखंडता एवं देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने आमजन से अभियान में अधिक से अधिक सहभागिता करने तथा अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने का आह्वान किया।

 

उन्होंने बताया कि 15 अगस्त तक नगरपरिषद क्षेत्र कुचामन सिटी एवं विभिन्न ग्राम पंचायतों में हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन, युवाओं एवं विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति एवं एकता की भावना को और सशक्त किया जाएगा।

प्रभात फेरी के दौरान उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने तथा हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News