विज्ञापन

अवैध फाटक लगाकर आम रास्ता रोकने और खेतों में आवारा पशु छोड़ने का आरोप, किसानों ने पुलिस से लगाई गुहार

महबूब खोखर Sun, 09-Aug-2026

कुचेरा(नागौर डेली न्यूज) : लूणसरा-कुचेरा सरहद स्थित डेलाव नाडी के पास आम रास्ते पर कथित रूप से अवैध फाटक लगाकर रास्ता बंद करने तथा आवारा पशुओं को किसानों के खेतों में हांकने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर क्षेत्र के पीड़ित किसानों ने कुचेरा थानाधिकारी हबीब खान को लिखित शिकायत देकर जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

 
विज्ञापन
किसानों ने शिकायत में आरोप लगाया कि लूणसरा निवासी श्रवणराम राईका, महेश शर्मा, मंगलाराम राईका, रामकिशोर जाखड़, हरीराम गुर्जर सहित अन्य लोगों ने सरहद पर कथित रूप से फाटक लगा दिया है। किसानों के अनुसार इससे आम रास्ता बाधित हो रहा है। साथ ही आवारा मवेशियों को खेतों में हांक दिए जाने से खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच रहा है।
 
विज्ञापन
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि जब उन्होंने फाटक हटाने और पशुओं को खेतों में नहीं छोड़ने की बात कही तो उनके साथ कथित रूप से गाली-गलौज की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। इससे किसानों में रोष और भय का माहौल है। किसानों ने पुलिस प्रशासन से आम रास्ते की स्थिति की जांच करवाकर फाटक हटवाने, फसलों को नुकसान से बचाने तथा मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
 
जांच का आश्वासन : 
 
कुचेरा थानाधिकारी हबीब खान ने किसानों को मामले की जांच करवाकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि शिकायत की जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
 
 
 
 

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News