विज्ञापन

कैरिअर कार्यशाला का भव्य आयोजन

अबू बकर बल्खी Tue, 03-Feb-2026

लाडनूं(नागौर डेली न्यूज) स्थानीय सेठ सूरजमल भूतोड़िया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत एक दिवसीय केरिअर कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि वृत्त निरीक्षक शिंभू दयाल मीणा ने बच्चों को मोबाइल का कम से कम उपयोग करने की सलाह के साथ अपना ध्यान पढ़ाई में लगाने की बात कही। 

विज्ञापन

पुलिस उप अधीक्षक ऋतु कुमारी ने पुलिस विभाग में चयन की प्रक्रिया एवं साइबर अपराध से बचाव के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रहलाद निराणिया ने शिक्षा विभाग से जुड़े विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी प्रदान की। डॉ यास्मीन सोलंकी ने बच्चों की रंगोली कला की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत करने की सलाह दी। 

विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में सही उत्तर देने वाली बालिकाओं को पुरस्कार स्वरूप पेन वितरित किए गए तथा रंगोली निर्माण करने वाली बालिकाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कल्याण सिंह राठौड़, जौहरी स्कूल प्रधानाचार्य मनीष सिंघाटिया, महिला एवं बाल विकास विभाग से बबीता उपस्थित रही।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News