विज्ञापन

पुष्कर मेले में कुचामन के बाबूभाई की घोडिय़ों का धमाल, प्रथम रहने पर कुचामन में निकाला जुलूस

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Thu, 06-Nov-2025
कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : 30 अक्टूबर से 5 नवम्बर 2025 तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध पुष्कर में कुचामन की घोडिय़ों ने जमकर धमाल मचाया है। मेले में अश्व नृत्य प्रतियोगिता में कुचामनसिटी के बाबू भाई की घोडिय़ों ने कमाल के हैरतअंगेज नृत्य ने सबका मन मोह लिया। 
विज्ञापन
मेला मजिस्ट्रेट पुष्कर गुरू प्रसाद तंवर व अजमेर जिला कलक्टर लोकबंधु ने अश्व नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम रहने पर बाबु भाई कुचामन को प्रशस्ती पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन

सम्मानित होने के बाद कुचामन पहुंचे बाबू शेख व उनकी टीम व घोडिय़ों के साथ डीजे की स्वर लहरियों के बीच कुचामनसिटी के मुख्य-मुख्य मार्गों पर जुलूस निकाला। पुराने बस स्टैण्ड पहुंचने पर घोडिय़ों ने विभिन्न प्रकार के करतब दिखाए, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए। 

विज्ञापन

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group
विज्ञापन

Latest News