जयपुर विधानसभा के कांस्टीट्यूशनल क्लब में आयोजित सेमीनार में शामिल हुए कुचामन के फिजियो डॉ. हरीश कुमावत
![]() |
सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक | Tue, 09-Sep-2025 |
|---|
कुचामनसिटी(नागौर डेली न्यूज) : विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को जयपुर विधानसभा स्थित कांस्टीट्यूशनल क्लब में विशेष सेमीनार आयोजित किया गया, जिसमें सभी शाखाओं के प्रोफेशनल प्रैक्टिसनर, एकेडमिक फिजियोथेरेपिस्ट एवं राजस्थान कई जाने माने पैरा ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सेमीनार में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर फोकस किया गया। इस भव्य सेमीनार में कुचामनसिटी के प्रमुख फिजियो चिकित्सक डॉ. हरीश कुमावत ने भी भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि राजस्थान स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्रसिंह खींवसर, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा एवं डिप्टी सीएम श्रीमती दिया कुमारी द्वारा किया गया।
जयपुर में इस कार्यक्रम में डीप्टी सीएम ने कहा कि फिजियोथेरेपिस्ट आज की शारीरिक बीमारियों के लिए कारगर साबित हो रहा है। इस प्रोफेशन के लिए सरकार से हर संभव सहयोग रहेगा। आज के इस आयोजन में डॉ. हरीश डेलीगेट के रूप उपस्थित रहे। उन्होंने कहा ऐसे कार्यक्रम होने से फिजियोज का आत्म विश्वास बढ़ता है और वे अपने मरीजों के लिए जी जान से मेहनत कर मरीज को दर्द से राहत ओर पूर्ण स्वस्थ के लिए के कार्य करते हैं।
इन्होंने लिया कार्यक्रम में भाग