होली के दूसरे दिन पुलिस थानों में खेली गई होली
![]() |
अबू बकर बल्खी | Wed, 04-Mar-2026 |
|---|
लाडनूं(नागौर डेली न्यूज)। प्रदेशभर में होली का पर्व हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। होली के दूसरे दिन पुलिस थानों में पुलिस की होली खेली गई। बुधवार को लाडनूं पुलिस थाने में भी रंगोत्सव की शानदार झलक देखने को मिली।
डीडवाना जिला मुख्यालय पर आयोजित होली समारोह में जिला कलेक्टर महेंद्र खडगावत और पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर की मौजूदगी में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पूरे परिसर में उमंग और उल्लास का माहौल देखने को मिला। वहीं लाडनूं पुलिस थाने में भी होली का रंगारंग आयोजन हुआ। थाना कप्तान शिंभू दयाल मीणा ने अपनी पुलिस टीम के साथ होली के गानों पर जमकर डांस किया और गुलाल उड़ाकर होली की खुशियां बांटी।
ऐसे आयोजन पुलिसकर्मियों के बीच आपसी सौहार्द, टीम भावना को मजबूत करने के साथ ही आमजन को शांति का संदेश देते हैं।