सेवा सेतु शिविर में नहीं पहुंचा एक भी परिवादी, विभागीय कर्मचारी करते रहे इंतजार
![]() |
शौकत खान | Sat, 19-Sep-2026 |
|---|
डेगाना(नागौर डेली न्यूज)। आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित “विकसित भारत-जन सेवा अभियान-2026” के तहत सेवा सेतु शिविर में अपेक्षित जनभागीदारी नहीं दिखाई दी। शिविर में एक भी परिवादी के नहीं पहुंचने से मौके पर मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी खाली बैठे रहे।
सरकारी आदेश के अनुसार पंचायत समिति डेगाना में आयोजित इस शिविर में पंचायती राज विभाग के साथ राजस्व, ग्रामीण विकास, राजीविका, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पशुपालन, ऊर्जा, कृषि, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, जलदाय, सार्वजनिक निर्माण, परिवहन सहित कई विभागों को अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यों का निस्तारण करना था।
इन प्रमुख कामों का होना था निस्तारण
प्रचार-प्रसार पर उठे सवाल