विज्ञापन

ससुर की हत्या का नामजद आरोपी गिरफ्तार, सीमावर्ती क्षेत्र से दस्तयाब

सद्दाम रंगरेज, प्रधान संपादक Fri, 28-Aug-2026

मेड़तासिटी(नागौर डेली न्यूज) : जिला पुलिस अधीक्षक आशा राम चौधरी के निर्देशन में हत्या के प्रकरण में मेड़ता सिटी थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए ससुर की हत्या के नामजद आरोपी जवाई समुंदर को सीमावर्ती क्षेत्र रेन से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वारदात के बाद आरोपी लगातार अपनी पहचान छिपाकर अलग-अलग स्थानों पर फरारी काट रहा था। 

पुलिस के अनुसार 21 जुलाई 2026 को आरोपी समुंदर ने अपने ससुर छोटूराम के साथ लोहे के डंडे एवं पाइप से गंभीर मारपीट की थी। मारपीट में गंभीर रूप से घायल छोटूराम की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

विज्ञापन

रिपोर्ट के बाद शुरू हुई जांच

घटना को लेकर 22 जुलाई 2026 को मृतक के पिता भीखाराम ने राजकीय उप जिला अस्पताल मेड़ता सिटी में रिपोर्ट पेश की थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 21 जुलाई की शाम आरोपी समुंदर अपने पिता पुरखाराम के साथ आया और शराब के नशे में छोटूराम के साथ लोहे के डंडे व पाइप से मारपीट की। गंभीर चोटों के कारण रात करीब 2 बजे छोटूराम की मौत हो गई।

रिपोर्ट के आधार पर मेड़तासिटी थाने में प्रकरण संख्या 162/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 3(5) के तहत जांच शुरू की गई।

विज्ञापन

तकनीकी अनुसंधान और आसूचना से आरोपी तक पहुंची पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना मेड़ता सिटी से अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीमों ने संभावित ठिकानों और संदिग्ध डेरों पर दबिश दी। तकनीकी अनुसंधान एवं आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस को आरोपी की मौजूदगी की जानकारी मिली।

इसके बाद पुलिस टीम ने समुंदर पुत्र पुरखाराम, जाति बावरी, उम्र 20 वर्ष, निवासी कुड़की, थाना रास, जिला ब्यावर को सीमावर्ती क्षेत्र रेन से दस्तयाब किया और अनुसंधान के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस रिमांड पर प्राप्त कर मामले में आगे की जांच जारी है। कार्रवाई में मेड़ता सिटी थाना पुलिस की टीम की अहम भूमिका रही। विशेष योगदान कांस्टेबल बुधाराम का बताया गया है।


विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News