विज्ञापन

श्याम रंग में रंगा बोरावड़, 211 भक्तों का जत्था खाटूधाम रवाना

मोहम्मद शहजाद Sat, 19-Sep-2026

मकराना(नागौर डेली न्यूज)। बाबा श्याम की भक्ति और आस्था से शनिवार को बोरावड़ की धरा श्याममय हो उठी। श्री श्याम मित्र मंडल बोरावड़-मकराना के तत्वावधान में आयोजित 30वीं बोरावड़-मकराना से खाटूश्यामजी पैदल यात्रा के तहत शनिवार दोपहर स्वर्णकार मोहल्ला स्थित श्री श्याम मंदिर से 211 श्रद्धालुओं का जत्था गाजे-बाजे और भक्ति के जयघोष के बीच खाटूधाम के लिए रवाना हुआ। 

विज्ञापन

यात्रा से पूर्व आचार्य पंडित विमल पारीक के सानिध्य में विधिवत पूजा-अर्चना एवं सामूहिक पूजन किया गया। इसके बाद बाबा श्याम की प्रतिमा को आकर्षक बग्गी में विराजमान कर श्रद्धालुओं ने धवल पोशाक एवं पीतांबर धारण किए और हाथों में पीली पताकाएं लेकर ‘जय श्री श्याम’ के जयकारे लगाते हुए पैदल यात्रा शुरू की। भजनों और जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। यात्रा के रवाना होने के दौरान सदर बाजार, व्यास चौक, नया बाजार, बोरावड़-मकराना रोड एवं बाईपास पर श्रद्धालुओं और विभिन्न संगठनों की ओर से यात्रियों का स्वागत किया गया। मार्ग में बाबा श्याम की प्रतिमा के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े।

 
विज्ञापन
यात्रा का पहला रात्रि विश्राम गौशाला मंगलाना में होगा। 20 सितंबर को मंगलाना से रवाना होकर कांसेडा स्कूल में दोपहर विश्राम के बाद शाम को भैरुजी मंदिर, मारोठ पहुंचेंगे। 21 सितंबर को मारोठ से प्रस्थान कर श्यामगढ़ स्कूल में दोपहर विश्राम के बाद रामगढ़ स्थित टैगोर कॉलेज में रात्रि विश्राम होगा। 22 सितंबर को रामगढ़ से रवाना होकर शेखावाटी कॉलेज, बॉय में दोपहर विश्राम के बाद यात्री खाटूश्यामजी पहुंचेंगे और सीकर धर्मशाला से पहले पार्किंग स्थल पर रात्रि विश्राम करेंगे।
 
23 सितंबर को खाटूधाम में बाबा श्याम को सामूहिक रूप से भोग-प्रसाद अर्पित कर श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। इसके बाद दोपहर बाद बसों से श्रद्धालुओं की बोरावड़-मकराना के लिए वापसी होगी। इस अवसर पर श्याम सुंदर अग्रवाल, शांति स्वरूप सोनी, अशोक मौर, ओम प्रकाश झंवर, मनोज अग्रवाल, नौरतमल सैनी, प्रेम चंद सोनी, गोविंद सिंह चौहान, विकास प्रजापत, मुरली सैनी, पूर्व पार्षद प्रकाश सोनगरा, कैलाश गेलड़ा, रवि व्यास, विजय कुमार सोनी, विनीत मुच्छाल, जुगल किशोर अग्रवाल, मदन मोहन सोनी, तेज नारायण सोनी सहित बड़ी संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित रहे।
 
 
 
 
 

विज्ञापन
( Connecting with social media platform )
App | E-paper   | Facebook   | Youtube
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

( नागौर डेली की लेटेस्ट न्यूज़ अपने व्हात्सप्प पे प्राप्त करने के लिए ग्रुप ज्वाइन करे )
Click to join Group

Latest News